Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर इलाज के दौरान ही खोल दी गयी ट्रेन, चलती ट्रेन से कूदी मेडिकल टीम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर कर्मियों के बीच सामांजस्य की कमी के कारण एक बार फिर बीमार यात्री के बिना इलाज के ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। जिसके कारण ट्रेन में इलाज करने पहुंची मेडिकल टीम को चलती ट्रेन से कूदना पड़ा। इससे सूचना देने के बावजूद बीमार यात्री का समुचित इलाज समस्तीपुर में नहीं हो पाया। यह घटना शनिवार रात हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस के बी वन में सात वर्षीय एक बच्चे के बीमार होने की सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर दी गयी। सूचना मिलते ही वाणिज्य अधीक्षक महेश कुमार ने इसकी सूचना रेलवे अस्पताल को दी। जिसके बाद मेडिकल टीम समस्तीपुर स्टेशन पहुंच गयी।

ट्रेन के पहुंचते ही मेडिकल टीम ने बी वन कोच में पहुंच कर बर्थ संख्या 23 व 24 पर जाकर बीमार बच्चे का इलाज करना शुरु कर दिया। इस दौरान एक अन्य यात्री के भी बीमार होने की सूचना यात्रियों ने मेडिकल टीम को दी। बच्चे को बार-बार उल्टी होने की शिकायत थी। जिसके बाद मेडिकी टीम ने बच्चे की जांच पड़ताल की। इसी दौरान ट्रेन को खोल दी गयी।

ट्रेन के खुलते ही मेडिकल टीम अपनी सामग्री समेट बिना इलाज के लिए चलती ट्रेन से कूद गयी। संयोग था कि किसी भी कर्मी को कुछ नहीं हुआ। बता दें कि कुछ महीने पूर्व भी राजधानी एक्सप्रेस में भी इसी तरह की घटना हुई। जिसमें भी इलाज के दौरान ही ट्रेन को रवाना किया गया और मेडिकल टीम को कूदना पड़ा।

जिसके बाद डीआरएम आलोक अग्रवाल के निर्देश पर उक्त मामले की जांच करायी गयी। जिसके बाद कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया था कि जब कोई मेडिकल टीम ट्रेन में इलाज करती है तो इलाज होने तक ट्रेन को स्टेशन पर ही रोका जाए। इलाज पूर्ण होने एवं मेडिकल टीम के द्वारा सहमति देने के बाद ही ट्रेन को प्रस्थान करायी जाए। इसके बावजूद शनिवार की रात समस्तीपुर स्टेशन पर पूर्व की घटना को फिर से दोहरा दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

4 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

14 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

15 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

16 घंटे ago