Samastipur

‘मिशन अरुणोदय’ का SP ने किया शुभारंभ, मिशन के तहत चोरी और लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद कर पुलिस ने धारक को सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के SP विनय तिवारी जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करने के साथ-साथ पुलिस की छवि को बेहतर करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसपी विनय कुमार तिवारी ने आज समाहरणालय सभागार में मिशन अरुणोदय की शुरुआत की। इस मिशन के तहत पुलिस के द्वारा लोगों की जनवरी 23 से अब तक चोरी और लूटी गई बाइक एवं मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को सौंपा है।

मोबाइल और बाइक बरामदगी के लिए एसपी के द्वारा पांच-पांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने इस अभियान के छठे चरण में लगभग 16 लाख 5 हजार रुपये मूल्य के 52 मोबाइल और 26 लाख रुपये मूल्य के 22 मोटरसाइकिल बरामद कर उनके धारकों को सुपुर्द किया है।

इस सम्बंध में SP विनय तिवारी का कहना है कि मोबाइल तथा बाइक चोरी, छिनतई और लूट की घटना को देखते हुए उनके बरामदगी के लिए पांच अलग-अलग टीम का गठन किया गया था। इस टीम के द्वारा पूर्व में 5 चरण में कार्यवाही करते हुए मोबाइल और बाइक बरामद किए गए हैं। पुलिस के द्वारा अब तक 1 करोड़ रुपए मूल्य के 333 मोबाइल फोन और 75 लाख रुपए मूल्य के 55 बाइक बरामद कर उनके धारकों को सौंपा गया है।

SP विनय तिवारी का कहना है कि मिशन अरुणोदय अभियान के लिए एक महिला समेत चार आम लोगों को इस अभियान का ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया है जो इस अभियान को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पुलिस के द्वारा किये जा रहे अभियान के लिए लोगों के बीच जागरूक करेंगे एवं लोगों को पुलिस के द्वारा किये जा रहे प्रयासों में जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

6 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

6 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

6 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

7 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

10 घंटे ago