Samastipur

एकाएक दल-बल के साथ धर्मपुर पहुंचे SP, शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर घटनास्थल का लिया जायजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में बाइक चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। शहर के धरमपुर इलाके में सर्वाधिक बाइक की चोरी की घटना सामने आई है। जिसके बाद SP विनय तिवारी बुधवार को खुद धर्मपुर इलाके में हुई बाइक चोरी की घटना स्थल का जायजा लिया।

SP ने बताया कि जून में अब तक धर्मपुर इलाके से दो बाइक की चोरी हुई है। जबकि इससे पूर्व भी अब तक कई बाइकों की चोरी हो चुकी है। बाइकों की रिकवरी के लिए उन्होंने घटनास्थल पर टेक्निकल सेल को कई निर्देश दिया। धर्मपुर में स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के घर के पीछे और उनके पड़ोस में बाइक चोरी की घटना सामने आई थी।

इस मामले में FIR दर्ज की गई है, लेकिन बाइक की रिकवरी नहीं हो पाई है। जिसको देखते हुए SP दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर बाइक स्वामी से मिले, साथ ही वहां मौजूद CCTV फुटेज की जांच की। इसके अलावा उन्होंने साथ आए टेक्निकल सेल को बाइक रिकवरी के बिंदु पर कई निर्देश दिए।

SP विनय तिवारी ने बताया कि नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए टेक्निकल सेल का गठन किया गया है। सेल में शामिल पुलिस पदाधिकारी इस इलाके में चोरी हुई बाइकों की जल्द से जल्द रिकावरी करें इसको लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इनपुट मिला है कि धरमपुर पूर्व से ही डिस्टर्ब रहा है जिसको लेकर इस इलाके में स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

27 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago