Samastipur

समस्तीपुर के रहने वाले युवा फिल्म निर्देशक एन मंडल का नाम ‘इंफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में हुआ दर्ज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के रहने वाले युवा फिल्म संपादक एवं निर्देशक एन मंडल ने इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया, फिल्म निर्देशक एन मंडल 15 वर्षों के कार्य अनुभव के साथ एक भारतीय फिल्म निर्देशक, संपादक और निर्माता हैं। शिवाय प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और साइनसिने फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक और निदेशक हैं। पूरे भारत में फिल्म निर्देशन के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों और भारतीय टेलीविजन धारावाहिक सहित विभिन्न परियोजनाओं पर उन्होंने अपनी सेवाओं और प्रभाव से समाज, राष्ट्र और मानवता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

एन मंडल का मानना है कि शिक्षा और कला जिस समाज में व्यापक रूप से होगी वहां हिंसा और सामाजिक असंतुलन वाली घटनाएं कम होती है और धीरे- धीरे समाप्त हो जाती है। एन मंडल का कहना है कि – परिस्थिति चाहे जो भी हो मैं कभी हार नहीं मानता और पूरी ईमानदारी से अपना काम करता रहता हूं, अगर आप पूरी निष्ठा से अपने काम को अंजाम देंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

भारतीय सांस्कृतिक रीति-रिवाजों पर एन मंडल की काई लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों माध्यम से विश्व शांति और मानवता का अच्छे संदेश भेजने वाले एन मंडल के इन प्रयासों के लिए इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। एन मंडल के इस उपलब्धि पर गांव और दोस्तों में खुशी की लहर है।

सफलता का श्रेय मां-पिता को दिया :

एन मंडल इस सफलता का श्रेय अपने मां-पिता भाई – दोस्त और अपनी पत्नी भगवान दाई देवी को देते हैं। इस उपलब्धि पर फिल्म उद्योग से अनेक फिल्म अभिनेता, निर्देशक, अभिनेत्री के साथ शिवाजीनगर प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, दसौत पंचायत मुखिया नटवर राय, सरपंच विश्वनाथ राय, ग्रामीणों, दोस्तों एवं काई राजनेता सहित अन्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

BJP ऑफिस के बाहर सम्राट चौधरी के CM वाले पोस्टर को BJP के ही कार्यकर्ताओं ने फाड़ा, मीडिया प्रभारी बोले- भाजपा का कोई लेना-देना नहीं

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से जुड़ा एक पोस्टर बीजेपी ऑफिस के बाहर लगाया…

48 मिनट ago

पूसा में आम के बगीचे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर और 24 गोलियां बरामद

समस्तीपुर/पूसा : एसटीएफ ने समस्तीपुर के वैनी थाने की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र…

1 घंटा ago

ताजपुर में हुए रेलवे लोको पायलट ह’त्याकांड मामले में तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी गांव में बीते गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे KFC और McDonald’s, एयरपोर्ट कि तरह यात्रियों को होगी सुविधा

समस्तीपुर : रेलवे यात्रियों को अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : प्रीमियम ट्रेनों में बेडरोल को लेकर रेलवे ने दिया जरूरी अपडेट, रेल यात्रियों को मिलेगी खास सुविधा

समस्तीपुर : लंबी दूरी की प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

4 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं में ‘रति रंजन प्रसाद मेरिट स्कॉलरशिप’ वितरण समारोह का भव्य आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल की विभिन्न शाखाओं…

5 घंटे ago