Samastipur

सरायरंजन की बेटी साक्षी ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत गंगसारा पंचायत के अहमदपुर निवासी पंकज कुमार सिंह की पुत्री साक्षी कुमारी ने एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर आसीन होकर अपने गांव तथा जिले का नाम रौशन किया है। साक्षी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से ही प्राप्त की थी।

उसने दसवीं की पढाई पब्लिक स्कूल खालिसपुर सीबीएसई बोर्ड से की। बारहवीं की पढाई सी.बी.एस.ई बोर्ड पब्लिक स्कूल पटना से की। आई.आई.टी क्वालीफाई करने के बाद बी-टेक एन.आई.टी राउरकेला ओडिशा से की। उसने 2022 में गेट क्वालीफाई की थी जिसमें ऑल इंडिया रैंक 18 आया था। जानकारी के अनुसार साक्षी तीन भाई-बहन हैं, जिसमें साक्षी का स्थान दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई सुशांत भी सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है तथा छोटा भाई सुयोग आईआईटी क्वालीफाई करके आईआईटी संस्थान में बीटेक कर रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

19 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago