MLA की रंगदारी आपने फिल्मों में देखी होगी, लेकिन बिहार में हकीकत में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. खगड़िया के बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखर ये साफ पता चल रहा है कि जिले में उनका कितना वर्चस्व है. वायरल वीडियो में विधायक का भतीजा अभय पटेल एक बगीचा में लोगों के बीच एक महिला पर कोड़ा बरसा रहा है. महिला खुद को बचाने का कोशिश करती है, लेकिन भतीजा कोड़ा बरसाने से अपने रोक नहीं पा रहा है.
महिला पर कोड़े बरसाए
दरअसल, पहले तो विधायक का भतीजा महिला को भद्दी – भद्दी गलियां देता है. फिर अपनी कार से कोड़ा मंगवाकर महिला पर बरसाने लग जाता है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे महिला पर कोड़े बरसाए जा रहे हैं. हालांकि स्थानीय लोगों के कहने पर महिला घटनास्थल से किसी तरह खुद को बचाकर भाग जाती है. वहीं, जिले के एसपी अमितेश कुमार ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है. एसपी ने कहा कि महिला की खोजबीन की जा रही है. मामले में केस दर्ज कर ली जाएगी. अगर महिला मिल गई तो उसके बयान पर, नहीं तो पुलिस अपने बयान पर केस दर्ज करेगी.
महिला अभी भी है गायब
आपको बता दें कि, वायरल वीडियो बेलदौर विधानसभा सभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह के पैतृक गांव पनसलवा की है. पीड़ित महिला यूपी की बताई जा रही है. जो कई महीनों से पनसलवा गांव में रह रही है. पनसलवा गांव के एक युवक से उसने शादी कर ली थी. इसी के आक्रोश में विधायक के भतीजे ने सरेआम महिला पर कोड़े बरसाए. हालांकि मामले में ग्रामीण कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं. जबकि पीड़ित महिला अभी भी गायब है.
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूपौली बुजुर्ग पंचायत के एक होटल के निकट शनिवार…
समस्तीपुर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को कर्पूरीग्राम…