समस्तीपुर/सरायरंजन :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर गांव स्थित राम जानकी उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार की सुबह फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया है। स्कूल परिसर में युवक के शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र के लोगों में सनसनी फैल गई है।
अहले सुबह जब ग्रामीणों की नजर फंदे से झूलती लाश पर गई तो लोगों का हुजूम उमड़ गया। मृतक की पहचान खालीसपुर निवासी रंजीत राय के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…