Samastipur

बालासोर ट्रेन हादसे में काल के गाल में समाये हसनपुर के मजदूर का शव पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में हसनपुर के एक मजदूर की भी मौत हो गई वहीं एक अन्य मजदूर की मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है जो अब तक लापता है। जिस मजदूर की मौत हो चुकी है, वह मंगलगढ़ निवासी रामेश्वर दास का 30 वर्षीय पुत्र संजय दास बताया जाता है। खोजबीन के क्रम में उड़ीसा के एक अस्पताल में उसका शव मिला।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि संजय 1 जून को अपने घर से मजदूरी के लिए निकला था। इस क्रम में हावड़ा पहुंचने के बाद चेन्नई जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हुआ था। यात्रा के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की जानकारी पर उसके संबंधियों रवीन्द्र तांती व विनोद चौपाल ने उड़ीसा पहुंच कर काफी खोजबीन की।

खोजबीन के दौरान अस्पताल में उसका शव मिला। संबंधियों ने अस्पताल से शव को लेकर एंबुलेंस से मंगलवार को मंगलगढ़ पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका संजय दास की पत्नी पूनम देवी एवं दोनों बेटे राजू कुमार व अजय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago