Bihar

स्मार्ट हुआ बिहार बोर्ड, छात्रों के लिए शुरू की नई सुविधा, अब SMS से मिलेगी सारी जानकारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब स्टूडेंट्स को मैसेज से सभी जानकारी देगा. परीक्षा से लेकर एडमिट कार्ड और डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि सुधार के लिए एसएमएस भेजा जायेगा. एसएमएस के माध्यम से अब सभी स्टूडेंट्स व पैरेंट्स को समय-समय पर जानकारी दी जायेगी. बोर्ड स्टूडेंट्स फेंड्ली वेबसाइट भी डेवलप कर रहा है. यूनिक आइडी से रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स अब त्रुटि में खुद से भी सुधार करवा सकते हैं.

डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी, खुद से कर सकते हैं डाउनलोड

स्टूडेंट्स को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी होने की सूचना सभी स्टूडेंट्स को एसएमएस से भेजी जा रही है. समिति इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराये हुए स्टूडेंट्स का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड मंगलवार को जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स 16 जून तक रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं. रजिस्टर्ड मोबाइल पर जानकारी दी गयी है. स्टूडेंट्स स्वयं भी समिति की वेबसाइट पर डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने के बाद खुले पेज पर प्लस टू विद्यालय या कॉलेज कोड, नाम, पिता का नाम एवं जन्म तिथि प्रविष्ट करते हुए अपनी डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इस प्रकार स्टूडेंट्स अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से या स्वयं समिति की वेबसाइट से डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर उसमें अंकित विवरणी का मिलान कर लेंगे. यदि किसी विवरणी में त्रुटि है तो 16 जून तक त्रुटि में सुधार अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान के माध्यम से करा सकते हैं. डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में स्टूडेंट्स नाम, मात-पिता के नाम में मात्र लघु स्पेलिंग, फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय आदि से संबंधित त्रुटि का सुधार ही कराया जा सकता है.

11वीं में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन देने की अंतिम तिथि आज

इंटरमीडिएट के सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी बुधवार तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. ओएफएसएस के माध्यम से विद्यार्थी प्लस टू और इंटरमीडिएट कॉलेज में नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मेरिट लिस्ट के आधार पर फर्स्ट और सेकेंड लिस्ट जारी की जायेगी. 11वीं आवेदन के लिए न्यूनतम 10 और अधिकतम 20 प्लस टू स्कूल और कॉलेज का चयन कर सकते हैं. विद्यार्थी राज्य के वसुधा केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago