Samastipur

मारपीट के दौरान जख्मी अधेड़ की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौ’त, एक सप्ताह पूर्व हुई थी मारपीट की घटना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिड़हा गांव में एक सप्ताह पूर्व मारपीट की घटना में घायल अधेड़ की मौत गुरुवार को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजन शव लेकर समस्तीपुर लौट आए। मृतक भिड़हा गांव के रमेश चंद्र राय (56 वर्ष) बताए गए हैं। अधेड़ की मौत की सूचना पर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गत 15 जून को रमेश गांव के ही अनिल मुखिया के यहां उसे बुलाने गए थे। अनिल उनके खेत में काम करता है। लोगों ने बताया कि वह अनिल के घर पर बैठे थे इसी दौरान गांव के ही पांच-सात लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रोसड़ा में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

लेकिन परिवार के लोग रमेश को बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उसके शव को लेकर वापस रोसड़ा लौट आए। वहीं इस मामले पर रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने कहा कि घटना की सूचना के बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि 15 जून को मारपीट की घटना हुई थी। पीड़ित की मौत उपचार के दौरान हो गई। परिजनों के बयान के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

1 घंटा ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

7 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

20 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

20 घंटे ago