Bihar

लालू के पैर छूकर निकलीं ममता बोलीं- वो अभी भी बहुत तगड़े हैं, बीजेपी से लड़ सकते हैं, हम साथ लड़ेंगे

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भारत लौटे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन की बैठक को ऑनलाइन संबोधित कर जो तेवर दिखाए थे, उससे ही लग रहा था कि बिहार फिर देश की राजनीति का केंद्रबिंदु बनेगा। विपक्षी एकता के लिए 23 जून को होने वाली बैठक में लालू की सक्रियता खुलकर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी एकता के लिए बुलाई गई बैठक के लिए पटना आईं तो राजद अध्यक्ष से मिलने पहुंच गईं। मिलने के बाद उन्होंने लालू की सेहत और जज्बे पर खुलकर चर्चा की।

क्या कहा ममता बनर्जी ने, क्या संदेश है इसका

ममता बनर्जी ने कहा- “लालू प्रसाद देश में काफी सीनियर लीडर हैं। वे बहुत दिन जेल में थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। लेकिन, आज उनसे बात कर लगा कि लालूजी अभी भी बहुत तगड़े हैं और बीजेपी से लड़ सकते हैं।” ममता बनर्जी ने पुराने दिनों की याद भी ताजा की। उन्होंने बताया- “एक दिन लालूजी संसद में भाषण दे रहे थे रहे थे। हम भी तब एमपी थे। प्याज-आलू का भाव बढ़ गया था। लालूजी बोल रहे थे, तब हमने कहा- राबड़ीजी का भाव क्या है? लालू जी ने कहा कि सबसे ज्यादा भाव है राबड़ीजी का।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों की शुक्रवार को होने वाली बैठक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि हम लोग इकट्ठा हो रहे हैं। एक साथ लड़ेंगे। वन इज टू वन लड़ेंगे।

ममता बोलीं- मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं

राजद सुप्रीमो से मिलने के बाद कांग्रेस और सीपीएम के साथ लड़ने के सवाल पर ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी एकता की मीटिंग के बाद जो तय होगा, वैसा ही किया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय और यहां की मिठाई को काफी पसंद करती हूं। मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं। वह देश के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। बहुत दिन जेल में रहे। हॉस्पिटल में रहे। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं लगी। आज उनसे मिलकर लगा कि लालू जी का स्वास्थ्य काफी अच्छा है। अभी वह बहुत दिन भाजपा से लड़ सकते हैं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago