Samastipur

सिर्फ 10 रूपए के सिगरेट के लिए गोली मारकर कर दी ह’त्या, आरोपी के पास से देसी कट्टा और गोली भी बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा गांव में 10 रुपए का सिगरेट उधार नहीं देने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार रणवीर यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में बिथान के अलावा हसनपुर पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर आरोपी श्रवण यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से देसी कट्टा, एक गोली और कट्टे में फंसा खोखा बरामद किया है।

बताया गया है कि देसी कट्टा में खोखा उसी गोली की है जिस गोली से किराना कारोबारी की हत्या की गई थी। रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के बाद हसनपुर और बिथान थाने की पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। दोनों थाने की पुलिस आरोपी श्रवण यादव की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार की रात सिहमा गांव से उसे गिरफ्तार किया गया।

डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने स्वीकार किया है कि वह घटना के दिन 4:00 बजे रणवीर यादव की दुकान पर उधार सिगरेट लेने के लिए पहुंचा था लेकिन रणवीर ने यह कहते हुए सिगरेट देने से इंकार कर दिया कि पूर्व का भी तुम्हारे पास बकाया बचा हुआ है। पहले बकाया राशि दो फिर नया उधार देंगे।

इसके बाद श्रवण वहां से गुस्सा कर चला गया। जब रात में रणवीर दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो श्रवण ने अपने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दो अन्य बदमाशों की भी पहचान कर ली गई है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

4 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

5 घंटे ago

बिहार: पुलिस कस्टडी से माइनिंग इंस्पेक्टर फरार, अवैध बालू खनन मामले में डीएम के आदेश पर हुई थी गिरफ्तारी

बिहार में एक खनन निरीक्षक (Mining Inspector) पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। अवैध बालू…

11 घंटे ago

सरकार में आने से पहले पार्टी का काम सीख रहे नीतीश के पुत्र, JDU में सुपर एक्टिव हैं निशांत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखने के बाद…

11 घंटे ago