Samastipur

समस्तीपुर में CSP संचालक से लूट-हत्या, बैंक लूट, पेट्रोल पंप लूट समेत अन्य कई मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बीते दिनों के भीतर ताबड़तोड़ लूटपाट व हत्या की घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिसिया गश्ती की पोल खोल दी है। पुलिस एक मामले को लेकर छानबीन कर ही रही होती है तब तक अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देकर पुलिस को नयी चुनौती दे देते हैं। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने जिले को क्राइम कंट्रोल जोन में बांट दिया है, ताकि किसी भी बड़ी घटना के बाद तत्काल इस पर अंकुश लगाया जा सके।

इसके बावजूद अपराधी इतने बेखौफ है कि एक दो नहीं बल्कि दर्जनों से अधिक लूट की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया है सभी मामलों में आराम से फरार हो जा भी रहे हैं। 26 मई को सरायरंजन और पटोरी थाना क्षेत्र में दो पेट्रोल पंप और ग्रामीण बैंक को लूटने के बाद सभी अपराधी आराम से फरार हो गये। उन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

संदिग्ध बदमाशों की पहचान के लिए जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया गया है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है। चकमेहसी थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान एक सीएसपी संचालक की हत्या भी हो चुकी है। जिसमें पुलिस को अब तक कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं एसपी विनय तिवारी का बताना है की सभी मामलों को लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। एसआईटी के साथ-साथ डीआईयू की विभिन्न टीम लगी हुई है।

केस संख्या 1: 25 अप्रैल को दलसिंहसराय स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.86 लाख रुपए दिनदहाड़े लूट लिया गया था। घटना उस समय हुई थी, जब कर्मी रुपए बैंक जमा करने जा रहे थे। लेकिन इस मामले में भी पुलिस खाली है।

केस संख्या 2: 12 मई को भी एक बार फिर दलसिंहसराय में ही अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को निशाना बनाते हुए दस लाख रुपए लूट लिया। कर्मी रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

केस संख्या 3: 26 मई को सरायरंजन थाना क्षेत्र के खालिसपुर स्थित ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बैंक के रुपए के अलावे ग्राहकों से भी रुपए लूटकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गया।

केस संख्या 4: 26 मई को ही बाइक सवार अपराधियों ने सरायरंजन थाना के ही किशनपुर युसुफ स्थित पेट्रोल पंप पर पिस्टल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने पेट्रोल पर काउंटर के अलावे नोजल मैन एवं ग्राहकों से रुपए लूट लिया। बताया जाता है कि यह बैंक लूटने वाला ही गिरोह था।

केस संख्या 5: 26 मई को बाइक सवार अपराधियों ने पटोरी थाना क्षेत्र पटोरी थाना क्षेत्र में इंट्री मारी और बलहा गांव स्थित पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी।

केस संख्या 6: 29 मई को चकमेहसी थाना के परना गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से लगभग पांच लाख रुपए लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि उसका सहयोगी गोली लगने से जख्मी हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

42 मिनट ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

55 मिनट ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

16 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

16 घंटे ago