तस्वीर : फाइल
समस्तीपुर :- सरायरंजन निवासी उत्सव कुमार की बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनएआर काॅलेज रोड सोनवर्षा चौक के पास से चोरी हो गई जिसे टीम हॉक्स के द्वारा चंद घंटे में ही बरामद कर ली गई। इस पर युवक ने समस्तीपुर पुलिस का आभार जताया है। इससे पहले युवक ने बाइक चोरी की तत्काल सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने हॉक्स टीम को घटना की सूचना दी। हॉक्स टीम के सक्रिय होने के बाद चोर घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बाइक छोड़कर फरार हो गये। जिसे पुलिस ने बरामद कर युवक को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन के रहने संजीत कुमार धीरज का पुत्र उत्सव कुमार सोनवर्षा चौक के पास डेरा लेकर पढ़ाई करता है। सोमवार को डेरा के पास से लगी बाइक चोरी हो गयी थी। जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन डायरी मेंटेन कर युवक को कुछ ही घंटो में बाइक सौंप दी।
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…