Samastipur

पटोरी में रेलवे लाइन किनारे मिले 2 नवजात शिशु, दो स्थानीए लोगों ने एक-एक बच्चे को लिया गोद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी थाना क्षेत्र के स्थानीय पटोरी जन नायक कर्पुरी स्टेडियम व रेलवे लाइन के बीच में दो नवजात शिशु मिले हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटोरी थाना क्षेत्र के जननायक कर्पुरी स्टेडियम एवं छात्रावास के बीच के रास्ते से एक महिला गुजर रही थी। इसी दौरान महिला को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

आवाज आने की दिशा में आगे बढ़ी तो उसने देखा कि दो नवजात शिशु एक कार्टन में लावारिस एवं नग्न अवस्था में पड़े हैं। वह दोनों बच्चों को उठाकर अपने घर ले गई, नवजात की नाल से खून निकल रहा था। बच्चे मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

भीड़ में से ही दो लोगों ने एक-एक बच्चे को गोद ले लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बच्चा जख्मी होने के कारण शहर के एक स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। पटोरी थाना क्षेत्र के चकसलेम गांव की हरेरा खातून ने एक बच्चे को भर्ती कराकर इलाज करा रही है।

दूसरी बच्ची को मो. अमजद के घर पर रखा गया है। यह नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। निजी क्लिनिक के संचालक ने बताया कि भर्ती के समय बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। दो नवजात के एक साथ मिलने पर लोगों में तरह-तरह के चर्चाएं चल रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

2 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

3 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

3 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

4 घंटे ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

13 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

14 घंटे ago