समस्तीपुर :- पत्नी ने जब पति को चिलचिलाती धूप में दुकान जाने को कहा तो उसने सुसाइड की कोशिश की। घटना के संबंध में बताया गया है कि नीतीश नामक युवक समस्तीपुर सदर अस्पताल के पास चाय की दुकान चलाता है। दुकानदारी में उसकी मां और पत्नी भी सहयोगी करती हैं। शनिवार की दोपहर वो दुकान से खाना खाने घर आया और लेट गया।
बताया जाता है कि पत्नी ने नीतीश से कहा कि मां दुकान पर अकेली हैं। आप भी मेरे साथ दुकान चलिए। लेकिन वो दुकान जाने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी ने पति को खरी-खोटी सुना दी। पत्नी की डांट के बाद नीतीश ने पत्नी की साड़ी से ही खिड़की से लटक कर जान देने की कोशिश की। हालांकि, तुरंत ही आसपास के लोगों ने नीतीश को खिड़की से उतार लिया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…