Samastipur

सेल टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी में 15 लाख का सामान जब्त, माल खरीद संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाए व्यवसायी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एसजीएसटी कैश में टैक्स का भुगतान नहीं कर शत-प्रतिशत आईटीसी के माध्यम से भुगतान करने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध समस्तीपुर सेल टैक्स डिपार्टमेंट ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलमासनगर स्थित साहू ट्रेडर्स पर सेल टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख रुपए के सामानों की जब्ती की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर अंचल के प्रभारी राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार के निर्देश पर शनिवार को सेल टैक्स डिपार्टमेंट के तीन सदस्ययी पदाधिकारियों के टीम के द्वारा साहू ट्रेडर्स के बही-खातों व स्टॉक का निरीक्षण किया गया। जिसमें अनियमितता पायी गई। वहीं स्टॉक के भौतिक सत्यापन मे व्यवसायी के द्वारा क्रय व विक्रय संबंधी कोई भी कागज नहीं प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद कुल 15 लाख रुपए के सामानों को विभाग के द्वारा जब्त कर लिया गया।

बताया गया कि साहू ट्रेडर्स का छड़, गिट्टी, लोहा व सीमेंट का व्यवसाय है। विभागीय निर्देश के बाद किए गए निरीक्षण में टैक्स संबंधी अनियमितता पायी गई। जिसके बाद विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है। विभाग के अनुसार साहू ट्रेडर्स के द्वारा अपने कर का भुगतान एसजीएसटी कैश में कर का भुगतान के बजाय शत-प्रतिशत आईटीसी के माध्यम से किया जा रहा था।

वहीं बताया गया कि साहू ट्रेडर्स के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई को लेकर विभाग को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। सेल टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी टीम में राज्य कर सहायक आयुक्त मुनेश्वर प्रसाद, राज्य कर सहायक आयुक्त आबिद सुबहानी एवं राज्य कर सहायक आयुक्त रौशन कुमार शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

4 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

4 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

6 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

9 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

19 घंटे ago