Samastipur

समस्तीपुर में शादी समारोह के दौरान हथियार लेकर डांस कर रहे युवकों का वीडियो बनाना चौकीदार को पड़ा महंगा, पिस्टल के बट से मारकर किया जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में बदमाशों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि अब वह पुलिस को भी अपना निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे है। कुछ दिनों पहले शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग पर भी लोगों ने हमला कर दिया था। बहरहाल ताजा मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव की है जहां शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो बनाने पर बदमाशों ने मुफ्फसिल थाना के चौकीदार को पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी चौकीदार की पहचान सुनील पासवान के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना पर आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर पीड़ित चौकीदार के द्वारा एक नामजद सहित पांच अज्ञात के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज करायी गई है।

घटना के संबंध में जख्मी चौकीदार का बताना है कि थाना की ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लगुनियां सूर्यकंठ गांव में एक शादी समारोह में सड़क किनारे हथियार लेकर डांस कर रहे कुछ युवकों का जब उन्होंने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें पिस्टल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

6 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

7 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

7 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

7 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

8 घंटे ago