समस्तीपुर/विभूतिपुर :- बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीना और बेचना दोनों मना है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है जहां शराबी पति की करतूत से आजिज होकर पत्नी ने पुलिस को फोन लगाया और कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद मौके पर पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने शराबी पति को गिरफ्तार किया और अपने साथ थाने ले गयी।
मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-2 का है। शराबी की पहचान जोगी महतो के बेटे भरत महतो के रूप में हुई है। ब्रेथ एनालाइजर से जब जांच की गयी तो नशे में होने की पुष्टि हुई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
महिला की माने तो उसका पति हमेशा शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता है और रातभर हंगामा मचाया है। उसकी इस रवैये से परिवार के सभी लोग परेशान रहते हैं। वह शराब के नशे में मेरी पिटाई भी करता है। कोई दिन ऐसा नहीं है जिस दिन शराब पीकर वो हंगामा ना मचाता हो। उसकी इस करतूत से आस-पास के लोग भी परेशान रहते हैं। महिला उसकी लत छुड़वाने के लिए तरह-तरह के जतन करती थी। वो जब कहती कि शराब पीना छोड़ दो नहीं तो पुलिस बुला लूंगी। इस पर वो कहता कि पुलिस से नहीं डरता।
शराबी पति ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गयी। जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से पति के हाथ-पैर को कपड़े से बांध दिया और अपने नशेड़ी पति को सुधारने के लिए पुलिस को फोन लगा दिया। करीब आधा घंटा के अंतराल में उत्पाद विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां आरोपित नशे की हालत में जमीन पर पड़ा था। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी ने पति का हाथ-पैर खोल दिया और उसे उत्पाद विभाग की टीम के हवाले कर दिया।
समस्तीपुर : आपदाओं से बचाव के प्रति बच्चों में जागरूकता और व्यवहारिक कौशल विकसित करने…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…
समस्तीपुर : देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन और बिहार…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…
समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…