समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईधारा गली नंबर 3-सी में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शव मिलने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहन साह के मकान में सुशीला देवी नाम की महिला अपने पति के साथ किराये पर रहती थी। आज दोपहर राजा शर्मा नाम का युवक महिला सुशीला देवी से मिलने पहुंचा था। जिसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।
इधर मकान मालिक के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने सुशीला देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
वहीं इस मामले पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। युवक ने आत्महत्या की है अथवा उसकी हत्या की गई है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। परिवार के लोगों को सूचना दी गई है। आवेदन के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक की जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…