Samastipur

समस्तीपुर में दो दवा दुकानों का लाइसेंस निलंबित, दुकानदार के पास नही था पर्चेज बिल, फ्रिज में रखे जाने वाली दवाओं को रखा गया था बाहर

तस्वीर : दवा दुकान (सांकेतिक) 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- स्वास्थ्य विभाग के सहायक औषधि नियंत्रक निलीमा कुमारी के आदेश पर लगातार दवा दुकानों की जांच की जा रही है। इस दौरान एक बार फिर दो दवा दुकानों का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसी निलीमा कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिले में दवा दुकानों की जांच जारी है।

इस कड़ी में उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर स्थित आशीर्वाद फार्मा एवं अंगारघाट स्थित न्यू कामधेनू ड्रग में जांच के दौरान अनियमितता पायी गयी। जिसके कारण दोनों दुकान का लाईसेंस निलंबित कर दिया गया। इन दुकानों में जांच के दौरान खरीदे गए दवा का पर्चेज बिल एवं सेल रिकार्ड नहीं दिया गया।

साथ ही जांच के दौरान दव क्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दवा विक्री पर भी रोक लगा दी गयी है। इसके अलावे फ्रिज में रखे जाने वाली दवाओं में इंसुलीन, वैक्सीन, टेटवैक, हार्मोन सहित अन्य प्रकार की दवा बाहर में रखी गयी थी। जिसे प्रपत्र 16 के तहत जब्त किया गया है। इस मामले में अग्रतर कारवाई की जाएगी। बतादें कि पिछले दिनों में भी जिले के पांच दवा दुकानों में अनियमितता मिलने पर लाईसेंस निलंबित किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

4 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

4 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

10 घंटे ago