बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा टल गया है। मधुबनी जिले के झंझारपुर में 24 जून को होने वाली उनकी रैली स्थगित हो गई है। हालांकि, 29 जून को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का लखीसराय में प्रस्तावित कार्यक्रम यथावत रहेगा। इसकी जानकारी बिहारी बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को दी। नड्डा का दौरा टलने की वजह अभी सामने नहीं आई है।
सम्राट चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जेपी नड्डा का दौरा फिलहाल स्थगित किया गया है। वह अभी बिहार नहीं आ रहे हैं। हालांकि, दौरा रद्द नहीं हुआ है। उनका कार्यक्रम फिर से शेड्यूल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 29 जून को लखीसराय में होने वाली अमित शाह की सभा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान चला रही है। बीजेपी नेता हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र में लोगों के पास जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार बीजेपी के लिए अहम राज्य है। इसलिए पार्टी ने महाजनसंपर्क अभियान में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह जैसे बड़े नेताओं की रैलियां करवाने का फैसला लिया।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…