Samastipur

रंगदारी मामले में डब्लू झा ने दलसिंहसराय कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, सजा के बिंदु पर आज होगी सुनवाई

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय पुलिस को भनक भी नहीं लगी तथा कई मामलों में चर्चित आरोपी रंजीत कुमार उर्फ डब्लू झा ने शुक्रवार को यहां एसीजेएम प्रथम रवि पांडेय के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने डब्लू झा को न्यायिक हिरासत में ले लिया।

आरोपी डब्लू के अधिवक्ता गौरी शंकर झा ने बताया कि रंगदारी मांगने के आरोप में दलसिंहसराय थाना में दर्ज कांड संख्या 278/17 में बयान के लिये न्यायालय में निर्धारित तिथि पर मुसरीघरारी थाना के सलेमपुर निवासी डब्लू झा के अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने 19 मई को बंध पत्र खंडित कर दिया था। वहीं कोर्ट ने गैर जमानतीय वारंट भी निर्गत किया था। इसकी जानकारी होने पर डब्लू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसे न्यायिक हिरासत लेकर जेल भेज दिया गया।

रंगदारी मामले में कोर्ट ने डब्लू झा को दोषी पाया, सजा के बिंदु पर सुनवाई आज

एसीजेएम प्रथम रवि पांडेय के कोर्ट में रंगदारी से सम्बन्धित सरकार बनाम डब्लू झा मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को कोर्ट ने डब्लू झा को दोषी पाया। वहीं मामले के तीन आरोपितों को कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गौरी शंकर झा ने बताया कि रुपौली बुजुर्ग के पप्पू चौधरी, सलेमपुर के डब्लू झा, मटिहानी (बेगुसराय) के अमन आंनद एवं महिसौर (वैशाली) के आलोक कुमार को कोर्ट ने उक्त मामले में दोषमुक्त कर दिया।

वहीं आरोपी डब्लू झा को कोर्ट ने धारा 506 में दोषी पाया है। सजा के बिंदु पर निर्णय के लिये कोर्ट ने 3 जून की तिथि निर्धारित की है। मालूम हो कि दलसिंहसराय शहर के विजय सुरेका ने दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 279/17 दर्ज करा डब्लू झा एवं अन्य पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।

डब्लू झा के सरेंडर के बाद परिसर में बढ़ी पुलिस चौकसी

डब्लू झा का कोर्ट में सरेंडर करने की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने कोर्ट हाजत के बाहर मौजूद युवाओं को वहां से दूर हटवाया। बाद में दलसिंहसराय व विभूतीपुर थाने की पुलिस भी पहुंची थी। कोर्ट से कैदी वाहन से डब्लू को जेल ले जाने के दौरान भी दलसिंहसराय पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर साथ-साथ चल रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

22 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

24 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

24 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago