समस्तीपुर :- बिहार में साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी द्वारा शुक्रवार की शाम साइबर थाने का उद्घाटन किया जाएगा। समस्तीपुर में नया साइबर थाना महिला थाना भवन के उपरी तल्ले पर खोला जा रहा है। इस थाने में एएसाई के अलावा कांस्टेबल, एक प्रोग्रामर और डेटा ऑपरेटर की भी नियुक्ति की जाने वाली है।
Samastipur Town मीडिया को एसपी विनय तिवारी ने बताया की पुलिस मुख्यालय के आदेश पर साइबर थाने का उद्घाटन शुक्रवार की शाम किया जा रहा है। जिले में साइबर थाना तो पहले से था ही लेकिन अब साइबर थाना सुचारू रूप से कार्य करेगा। जिले में कहीं भी किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होता है तो लोग यहां मामला दर्ज करा सकते हैं। चाहे ऑनलाइन ठगी, हैकिंग, पर्सनल डाटा का दुरुपयोग, बुलिंग, और ऑनलाइन थ्रेट जैसे मामलों से जुड़ी शिकायतें साइबर थाने में दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी साइबर थानों को उनके जिलों के साइबर पुलिस थाना के नाम से जाना जाएगा। साइबर पुलिस थाना द्वारा जिला के अन्य थाना में साइबर से संबंधित कांडों में आवश्यक तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही पीड़ित साइबर अपराध से जुड़े मामले कहीं भी दर्ज करा सकते हैं। ऐसे सभी मामलों में घटनास्थल साइबर स्पेस माना जायगा। साथ ही कोई थानाध्यक्ष घटना स्थल के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार नहीं कर सकता है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…