Samastipur

समस्तीपुर जिले से होकर गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि, बंडाल होने लगा धराशयी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले से होकर गुजरने वाली बागमती के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से लोगो को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। बागमती के जलस्तर में पिछले दो दिनों से हो रही वृद्धि से बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। वही बागमती के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही चकमेहसी थाना क्षेत्र के कलौंजर पंचायत अंतर्गत वार्ड 2 रमजान नगर खरौरी टोला के उत्तरी भाग में करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बने कटाव रोधी बंडाल धराशायी होने लगा है। जिससे एक बार फिर से उक्त स्थल पर कटाव होने की आशंका बढ़ जाएगी।

स्थानीय मनोज पासवान व रामचंद्र पासवान ने बताया कि बीते वर्ष कटाव से रोकथाम के लिए करोड़ों की लागत से कटाव निरोधी बंडाल का निर्माण किया गया था। जिसके बाद कटाव रुकने पर और लोगो ने राहत की सांस ली थी। लेकिन इस वर्ष बागमती के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कटाव रोधी बंडाल धराशायी होने लगा है। जिससे कटाव की आशंका से लोग भयभीत है।

लोगो के अनुसार कम जलस्तर में ही अगर समय से बंडाल को दुरुस्त नही किया गया तो बंडाल ध्वस्त होने की स्थिति में जलस्तर अत्यधिक होने पर लोगो के समक्ष एक बार फिर से कटाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। बता दे कि रमजान नगर के खरौरी टोला के उतरी भाग में नदी के कटाव से अबतक दर्जनों लोगो का आशियाना सहित सैकड़ों एकड़ भूमि कटाव की भेट चढ़ चुकी है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

28 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago