समस्तीपुर/उजियारपुर :- उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वर को बदले जाने से आक्रोशित लोगों ने दूल्हा, अगुवा समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। इसके बाद में मामले को लेकर शनिवार की देर शाम में दोनों पक्षों के बीच जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आपसी समझौता कराया गया। इसके बाद में लोगों ने बारात व दूल्हे को मुक्त किया।
इसके बाद में बारात बिना दुल्हन लिए ही अपने घर लौट गई। इधर हाथ में शादी की मेहंदी लगाए दुल्हन अपने पिया के आश में बैठी ही रह गई। दरवाजे से बारात वापस लौट गई। मामले में मुखिया गोपाल साह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता कराया गया। इसके बाद में बारात वापस लौट गई। बताते चलें कि शुक्रवार की रात एक शादी समारोह में दूल्हा बदलने से नाराज लोगों का गुस्सा बारात आए बारातियों व अगुवा पर फूट पड़ा।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…