Samastipur

स्वर्गवासी मां को पिता ने दी गाली तो आवेश में आकर किशोरी ने बूढ़ी गंडक नदी में लगाई छलांग, मथुरापुर घाट के पास युवक ने बचाई जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के पुल से बुधवार को एक किशोरी ने छलांग लगा दी। हालांकि नदी किनारे खड़े कुछ लोगों ने लड़की को नदी में कूदता हुआ देख लिया। जिस कारण वहां मौजूद एक युवक भी नदी में छलांग लगाकर लड़की को तैरकर बाहर निकाल लिया। लड़की की पहचान मथुरापुर ओपी क्षेत्र के नागरबस्ती गांव के ओम प्रकाश पोद्दार की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टी कुमारी के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंचे किशोरी के दादाजी उसे अपने साथ घर ले गए। घटना के संबंध में बताया गया है कि सृष्टि की मां नहीं है, आज बुधवार को किसी विवाद के बाद उसके पिता द्वारा उसकी स्वर्गवासी मां को गाली दी गई। जिससे नाराज सृष्टि चुपचाप घर से निकल गई और शहर के मगरदही पुल पर आकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में छलांग लगा दी।

यह महज संयोग कहें कि मथुरापुर घाट के पास चाय पी रहे युवक ने नदी में छलांग लगा उसकी जान बचा ली। सृष्टि पिता की डांट व गाली सुनकर इससे पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर जब समस्तीपुर टाउन मीडिया की टीम ने मथुरापुर ओपी अध्यक्ष खुशबुद्दीन से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago