समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहरी इलाका समेत ग्रामीण इलाकों में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लोग परेशान व त्रस्त है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं।
लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है।
ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है।
बिहार में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…
समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…
पटना में गुजरात के कारोबारी के स्टाफ से 17 किलो सोने की लूट हुई है।…