समस्तीपुर :- कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 29 जून को बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी। बकरीद की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिखी। दुकानों में सामानों की खरीदारी के साथ बकरा खरीदने के लिए भी लोग उमड़ रहे हैं। स्टेशन रोड में सेवई और ब्रेड की मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खरीदारी की। इधर, शहर के कपड़ा दुकानों में भी लोगों की भीड़ लगी रही। सबने अपनी-अपनी क्षमता के हिसाब से खरीदारी की। जिले में बकरीद की तैयारी पूरी हो गई है। गुरुवार को बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।
स्टेशन रोड में बेकरी की दुकानों में लच्छा सेवई की लोगों ने खरीदारी की। स्टेशन रोड में ही शृंगार की दुकानों पर भी मुसिल्म महिलाओं की भीड़ लगी थी। जो अपनी-अपनी पसंद की नाक, कान का सामान के अलावा अन्य शृंगार सामग्री खरीद रही थी। सेवई के लिए कुछ लोगों को डेयरी के बूथों पर एडवासं रुपये देते भी देखा गया। इधर, मारवाड़ी बाजार व स्टेशन रोड में कपड़े की भी लोगों ने खरीदारी की। कोई कुर्ता पाजामा खरीद रहा था तो कोई साथ में लुंगी भी ले रहा था। बच्चों के कपड़े भी खरीदे जा रहे थे।
त्यौहार को देखते हुए शहर से लेकर गांव तक के कपड़ों दुकानों में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। सोमवार को शहर के मॉल व दुकानों में कपड़ों की खरीदारी कर रहे थे। छोटे बच्चों के लिए पांच सौ रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक की कपड़ों की खरीदारी किया जा रहा था। वहीं लड़कियों के लिए नये-नये डिजाईन का कपड़ा युवतियों को लुभा रही है। बाजारों में रेडिमेड कपड़ों, कास्मेटिक्स की दुकानों में खरीदारी चल रही है। कोई कुर्ता-पाजामा खरीद रहा है तो कोई पैंट-शर्ट या टी-शर्ट की खरीदारी करने में लगा हुआ है। महिलाएं भी रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर लेटेस्ट डिजाइन के सूट की खरीदारी के लिए बाजार में चहलकदमी करती नजर आ रही है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…
समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…
फाइल फोटो समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…
समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…