Samastipur

ओडिशा रेल हादसा: समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर Incoming सुविधा बंद, दुर्घटना में घायल पति-पत्नी 21 वर्षीय बेटे की तलाश में जुटे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ओडिशा के बालासोर में बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को हुए भयानक तिहरे ट्रेन हादसे से पूरे देश के लोग स्तब्ध हैं। इस दुर्घटना में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसेपुर वार्ड संख्या-13 का 21 वर्षीय सुरज कुमार अब तक लापता है। वहीं उसके पिता अजोधी पासवान व मां उषा देवी घायल है जिसका इलाज उडीसा में चल रहा है। सबसे ताज्जुब की बात है की समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9470090940 पर इंकमिंग सुविधा ही नहीं है। इसके अलावा कल्याणपुर के ही मो. मेराज, मो. नाजिर, मो. रेयाज भी इस दुर्घटना में घायल है।

बिहार के लोगों की मदद के लिए बालासोर रवाना हुई 4 सदस्यीय टीम :

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी बालासोर के लिये निकल चुके है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर चार अधिकारियों की एक टीम भेजी गई है जो रविवार को पहुंचेगी। टीम ओडिशा सरकार, रेलवे तथा बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी। टीम में श्रम संसाधन निदेशक श्याम बिहारी मीणा, मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार व एसडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल हैं।

आपदा प्रबंधन सचिव संजय कुमार अग्रवाल इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस भीषण रेल दुर्घटना में सुरक्षित बचे बिहार के यात्रियों को वापस लाने की कार्रवाई राज्य सरकार ने शुरू कर दी है। इस क्रम में प्रथम बैच में राज्य के 40 यात्रियों को बस द्वारा बिहार वापस लाया जा रहा है। इसमें समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मो. मेराज, मो. नाजिर, मो. रेयाज शामिल हैं। वहीं अजोधी पासवान व उषा देवी उडीसा में ही है। उनका पुत्र सुरज कुमार अब भी लापता है।

इतने लोगों की हुई मौतः

बता दें कि शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में अब तक 288 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 900 से अधिक लोग घायल हैं। सभी लोगों का इलाज चल रहा है। यह घटना शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इसमें बिहार के अलावा अन्य राज्य के लोगों की भी मौत हुई है। इस घटना के बाद से बिहार में भी मातम पसरा हुआ है। इसी को देखते हुए समस्तीपुर जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया है, लेकिन उस नंबर पर इंकमिंग सुविधा ही नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

2 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

7 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

14 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

14 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

14 घंटे ago