Samastipur

पूसा में ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, युवक का बायां पैर कुचलकर कटा, नाजुक स्थिति में PMCH रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे युवक का बायां पैर कुचलकर कट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। युवक की पहचान पूसा थाने के ही बथुआ गांव के सुनील पोद्दार के पुत्र धमेंद्र पोद्दार के रूप में की गई है।

बताया गया है कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर बथुआ से मुजफ्फरपुर जा रहा था। उधर हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि धमेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आर रहे ट्रक ने उसके बाइक में ठोकर मारकर उसके पैर को कुचल दिया।

इस घटना में बाइक चला रहे धमेंद्र का बायां पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया। हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को उठाकर खुन को रोकने के लिए अपने स्तर से कपड़ा बांध कर खुन बहने से रोकने का प्रयास किया। बाद में हॉस्पिटल से पहुंचे ऐंबुलेंस के जरिए युवक को अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि रक्त अधिक बह जाने के कारण युवक की स्थिति नाजुक है। वहीं मामले को लेकर पूसा थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त युवक की पहचान कर परिवार के लोगों को जानकारी दी गई है। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

2 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

2 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

2 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

7 घंटे ago