समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर एसडीएम दिलीप कुमार ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के निबंधन काउंटर, आपातकालीन सेवा, वाह्य कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, दवा वितरण काउंटर आदि जगहों पहुंचकर जांच पड़ताल की।
एसडीएम में चिकित्सक रोस्टर एवं कर्मी पंजी की भी जांच की। जांच में रोस्टर के मुताबिक डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. तुषार कुमार के अलावे सुरक्षा गार्ड सोनू अनुपस्थित पाए गए। इधर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया तीन लोगों की अनुपस्थिति के अलावे अस्पताल की जीएनएम रीता कुमारी अवकाश पर थी लेकिन उनके अवकाश की समय सीमा खत्म हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि एसडीएम ने अस्पताल से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की है। इधर एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान दवा वितरण केंद्र पर मौजूद मरीजों से भी कई तरह की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष में डॉ. मृत्युंजय कुमार झा एवं डॉ. राम कुमार पंडित दोनों मरीज का इलाज करते दिखे। बाद में एसडीएम ने उपाधीक्षक को कई अन्य दिशा निर्देश भी दिए।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…