Samastipur

रेल हादसे में मारे गए यात्रियों की याद में AISA और RYA ने बनायी मानव शृंखला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन परिसर मे मानव शृंखला बना बालासोर रेल दुर्घटना में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज के अध्यक्षता व आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार के संचालन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने 9 सालों में रेलवे में मूलभूत सुविधा बहाल करने, कर्मचारियों की नियुक्ति करने व रेल पटरियों के आधुनिकीकरण करने के बजाए रेलवे को ओने-पौने दामों पर निजी हाथों में दे दिया है।

रेल बजट को आम बजट में मर्ज कर दिया गया है। जिससे रेलवे की मूलभूत सुविधाएं, आधुनिकीकरण तथा लाखों कर्मचारियों के खाली पदों पर नियुक्ति नहीं होने के कारण रेलवे में आए दिन दुर्घटनाएं होती है। उन्होने कहा कि उड़ीसा के बालासोर की ट्रेन त्रासदी मोदी सरकार के 9 साल की विफलताओं का परिणाम है। रेल मंत्री को जिम्मेवारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए।

वहीं प्रधानमंत्री को संवेदनशीलता के आधार पर रेलवे की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व रेल पटरियों की आधुनिकीकरण एवं खाली पड़े रेलवे के पदों पर अभिलंब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराना चाहिए। ऐपवा की जिला सचिव मनीषा कुमारी ने बालासोर रेल दुर्घटना में मरने वाले यात्रियों के परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर राजू झा, दीपक यदुवंशी, मो. फरमान, द्रख्शा जवी, संजीव कुमार, उदय कुमार, नीतीश कुमार, विशाल कुमार, मो. अफरीदी, मो. तौसीफ, नवीन कुमार, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago