समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में फैल रहे नशे के सेवन व धंधे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कारवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पटेल मैदान और बस स्टैंड के पास छापेमारी करते हुए 367 पुड़िया गांजा व 17 पीस गांजा भरा हुआ गोगो पेपर जब्त किया है। साथ ही इस मामले में पुलिस होमगार्ड संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश महतो सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स की इस कारवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि समस्तीपुर शहर में लगातार ब्राउन सुगर, स्मैक व गांजा सहित अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ के सेवन व धंधे करने की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया गया था।
इसी दौरान गुप्त सूचना के आधर पर पटेल मैदान गेट के पास कैलाश जेनरल स्टोर नामक दुकान में छापेमारी की गयी। इस दौरान दुकान से प्लास्टिक के पैकेट में रखा लगभग ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही दूकान से छह पीस गांजा भरा सिगरेट नुमा गोगा को जब्त किया गया। इस मामले में बारह पत्थर के कैलाश महतो एवं बेगूसराय जिले के बछवाड़ा के विद्याचरण महतो को गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बतया कि टीम ने दूसरी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर के पास राजू कुमार के गुमती पर छापेमारी की गयी। इस दौरान वहां से भी 410 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही 11 पीस गांजा भरा सिगरेट गोगा बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में गुमती संचालक राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर छापेमारी के दौरान 367 पुड़िया गांजा एवं 17 पीस गांजा भरा सिगरेट गोगा पेपर बरामद किया गया। छापेमारी टीम में नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या, दारोगा सुनील कुमार, आनंद शंकर गौरव, अर्चना कंचन एवं हॉक्स टीम के संजीत कुमार व रंजय कुमार शामिल थे।
बतादें कि इससे पूर्व भी नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार, मूलचंद रोड, कबीर आश्रम रोड के अलावे मगरदही घाट स्थित एक किराना दुकान से भी काफी मात्रा में नशीली पदार्थों को जब्त किया गया था। इन दिनों शहर एवं आसपास के क्षेत्र में ब्राउन सुगर व गांजा सहित अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ के सेवन व धंधे बाजों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण एसपी ने एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन किया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…
समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…
समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…