Samastipur

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर ‘बिहार यूथ फेडरेशन’ द्वारा 26वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा बुधवार को स्टेशन रोड स्थित मिल्लत अकादमी के प्रांगण में 26वाँ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अकबर जमाल खान, अकरम जमाल खान समेत दर्जनों रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया है। मौके पर पहुँचे नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार को संस्था के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान ने बुके एव शाॅल देकर सम्मानित किया।

बता दें कि बिहार यूथ फेडरेशन द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य होते है। इससे पहले ट्रैफिक कार्य में लगे पुलिस कर्मियों को छाता भी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा धरमपुर में सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि मनुष्य को अपने शरीर से तीन महीने में एक बार जरूर अपना रक्तदान करना चाहिए। जिससे शरीर में फ्रेस ब्लड का संचार होता है। उन्होंने बताया कि बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। इनके कार्यक्रम में मेरा पूरा सहयोग रहेगा।

इस मौके पर समाजसेवी रजीउल इस्लाम रिज्जु, वार्ड पार्षद सदस्य अर्चना देवी, एजाजुल हक नन्हे, शिक्षाविद आफताब अहमद, सुनील कुमार, आफताब आलम, अफरोज़ अहमद, सिराज अहमद खान, नजमूल होदा उर्फ बच्चा बाबू, पप्पू मस्तान, मो. गुफरान अंसारी, मो. रुबैद, मो. इरफान, पप्पू खान, नैयर आलम नवाब, मो. जमशेद रिजवी समेत अन्य मौजूद थे।

वहीं संस्था के अध्यक्ष मो. तमन्ना खान ने बताया कि बिहार यूथ फेडरेशन के द्वारा 26वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। संस्था का प्रयास है कि सड़क दुर्घटना हो या ट्रेन दुर्घटना या मरीज किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो। इसमें जख्मियों की जान बचाने के लिए बिहार यूथ फेडरेशन हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर अभियान लगातार चलता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

6 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

6 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

6 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

7 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

14 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

21 घंटे ago