Samastipur

स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन को तुरंत बंद करने के आदेश के विरोध में ABVP ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा नगर मंत्री शुभम कुमार के नेतृत्व में बिहार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हो रहे स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन को तुरंत बंद करने के आदेश के विरोध में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन किया गया।

इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं का जत्था बिहार सरकार मुर्दाबाद, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नामांकन लेना होगा, जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए और ओवरब्रिज चौराहा पहुंचा जहां बिहार के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।

मौके पर विभाग सह संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि तकरीबन दो दशक के बाद भी उच्च शिक्षा की बर्बादी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए जिस प्रकार से बिहार के विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचना की कमी बताकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लागू करने पर रोक लगा दिया गया है। यह बिहार सरकार की छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

शिक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए क्या वह बिहार के सभी युवाओं को 9वीं फेल बनाकर ही रखना चाहते हैं ? या फिर से चरवाहा विद्यालय चालू करना चाहते हैं ? शिक्षा मंत्री को यह भी बताना चाहिए कि बिहार के विश्वविद्यालयों में आधारभूत संरचना की कमी के लिए जिम्मेदार कौन है ?

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुंदन यादव, नगर सहमंत्री रंजीत यादव, आर्या निक्कू, कार्यालय मंत्री प्रिंस कुमार, अनुराग अनुकुल पाठक, एसएफएस प्रमुख मनीष चौधरी, अभिनंदन कुमार झा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत झा, नगर मीडिया प्रभारी प्रिंस झा, अजय कुमार, तपेश कुमार, आर्यन पांडे समेत अन्य उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 घंटा ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

12 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

15 घंटे ago