Samastipur

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का काम बेहद धीमा, अधर में अटका हुआ है निर्माण कार्य

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भागलपुर और खगरिया जिला का गंगा नदी से जोड़ने वाला महत्वकांक्षी गंगा सेतु ब्रिज के धराशाई हो जाने के बाद बिहार के कई गंगा सेतु पुल के निर्माण पर सवाल खड़े होने लगे हैं। उसी क्रम में बाढ़ के समस्तीपुर जिले के ताजपुर और बाढ़ के बख्तियारपुर के बीच गंगा सेतु पुल का पीपीपी मॉडल के तहत निर्माण कार्य जारी है। लगभग 5.5 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनने वाला यह सेतु अपने लक्ष्य से भटक गया है।

करीब 13 साल गुजर जाने के बावजूद भी अभी भी यह सेतु लक्ष्य से भटका हुआ है। बख्तियारपुर के करजान गांव से होते हुए समस्तीपुर जिला के ताजपुर को जोड़ने वाला नया गंगा सेतु का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जून 2011 में रखी थी। 1600 करोड़ की लागत से बनने वाला इस पुल को वर्ष 2016 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए था।

इस पुल निर्माण का जिम्मा ‘नव युवा कंपनी’ को सौंपा गया था, लेकिन काम में लापरवाही के चलते अभी तक यह पुल अपना 50% लक्ष्य भी प्राप्त नहीं किया है। करीब 5 साल पहले आंधी तूफान में बख्तियारपुर छोर से पाया संख्या-1 के पास पिलर के ऊपर स्लैप सेट करने के दौरान लॉन्चिंग प्लेट गिर जाने के चलते इस पुल निर्माण को भारी क्षति पहुंची थी और करोड़ों का नुकसान हुआ था।

जिसके बाद से यह निर्माण कार्य आज तक अधूरा है। बीच में पैसे नहीं होने का हवाला देकर काम को रोक दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के द्वारा फिर से संज्ञान लिए जाने के बाद 1050 करोड़ रुपए जारी करते हुए उसी कंपनी को फिर से काम सौंपा गया है। अब देखने वाली बात होगी की आखिर इसका निर्माण कब तक पूरा होता है।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

4 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

4 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

5 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

8 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

12 घंटे ago