Bihar

बिहार में सनसनीखेज घटना: मर्डर के आरोपी पिता ने तीन बेटियों और पत्नी का रेता गला..फिर की खुदकुशी, बेटों ने भागकर बचाई जान

बुधवार की सुबह बिहार के खगड़िया जिले में न केवल चौंकाने वाली घटना के साथ हुई, बल्कि बुरी तरह हिला देने वाली सूचना के साथ भी। पति-पत्नी के साथ तीन बेटियां मरी मिलीं। पति की लाश पेड़ से लटकी थी। उसे देखने के बाद जब लोग परिवार के बाकी सदस्यों को सूचना देने के लिए भागे तो सामने आया कि तीन बेटियों भी मरी हुई हैं और उनकी मां भी।

घटना मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनिया का है। अहले सुबह तीन बेटियों के साथ पति-पत्नी की भी लाश इस तरह मिली जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दोनों बेटे पहले गायब थे। पुलिस के आने पर सामने आए तो बयान दिया कि उनके पिता ने ही उनकी तीनों बहनों और मां की हत्या की है।

फोरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना 

खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एकनिया में बुधवार सुबह-सवेरे यह मामला सामने आया। तीनों लड़कियों सुमन कुमारी (18), अंचल कुमारी (16), रोशनी कुमारी (15) के साथ उनकी मां पूजा देवी (32) की गला रेतकर हत्या हुई है। तीनों बेटियों के पिता मुन्ना यादव (40) की लाश बाहर पेड़ से लटकी मिली। बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव हत्या के मामले में फरार चल रहा था। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गए हैं। भागलपुर से फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल की और रवाना हो चुकी है।

“हम छत से कूद गए, इसलिए बच गए जिंदा”

भागलपुर से फोरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए निकल चुकी है। एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुमित कुमार समेत मानसी थाना पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली है। एसडीपीओ सुमित कुमार के अनुसार- “मुन्ना यादव के दो बेटे छत पर सोए थे, जो बच गए। उन्होंने बताया कि रात में माता-पिता के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद पिता ने तीनों बेटियों और पत्नी की दबिया से काटकर जान ले ली। पांचों बच्चे छत पर ही सोए थे। दोनों लड़कों ने छत से कूदकर जान बचाई।” पुलिस इस बयान के आधार पर आगे जांच कर रही है। पुलिस को यह बयान देने वाले दोनों बच्चे अंकित (12) और आदित्य (10) पुलिस की सुरक्षा में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

11 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

20 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

20 घंटे ago