Samastipur

समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर का था मृतक ड्राइवर; कुल 5 लोगों की गई है जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वैशाली के पातेपुर में ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। मरनेवालों में मुजफ्फरपुर के कांटी के रहनेवाले पति-पत्नी व उनके दो बेटे शामिल हैं। वहीं पांचवां मृतक समस्तीपुर का था। वह कार चला रहा था। वाहन चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर मोहल्ला के रोहित कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है।

रोहित गांव के विनोद राय का पुत्र है। चार भाइयों में रोहित सबसे छोटा था और वाहन चलाकर जीवन यापन कर रहा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। चकनूर मोहल्ला के ओमप्रकाश बताते हैं कि शनिवार दिन के करीब 3:00 बजे रोहित के सड़क हादसे में मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

बता दें कि मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 पर शनिवार दोपहर 2.0 बजे चिकनौटा के पास यह हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर कार के परखचे उड़ गए। बेकाबू ट्रक कार को कई मीटर तक ट्रक घसीटता रहा। इस हादसे में जिनकी जान गई उनमें कमलेश महतो (45 ), पत्नी रिंकू देवी (37), बेटा अंकित (10) और अमन (13) और चालक रोहित (25) शामिल हैं। गाड़ी चला रहा रोहित समस्तीपुर के चकनूर का था। जबकि कमलेश मुजफ्फरपुर के कांटी की धमौली रामनाथ पूर्वी पंचायत के कलवारी के थे। तीन के शव घंटों कार में फंसे रहे। मरनेवालों में मुजफ्फरपुर के कांटी के रहनेवाले पति-पत्नी व उनके दो बेटे भी शामिल हैं।

टैंकर को ओवरटेक करने में ट्रक से कार टकराई :

समस्तीपुर के रहमतपुर गांव में जामुन महतो के घर शादी में शामिल होने के बाद कमलेश चकनूर के चालक रोहित के साथ गए थे। कार रोहित चला रहा था। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी शनिवार दोपहर वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। सड़क पर ट्रैफिक का दबाव नहीं था। गाड़यिां सरपट दौड़ रही थीं। इस बीच आगे-आगे चल रहे तेल के टैंकर को ओवरटेक करने में कमलेश की तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में जाकर टकरा गई। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया :

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क दुर्घटना में 5 की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि वैशाली जिला के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास हुई सड़क दुर्घटना बहुत दुखद है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

4 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

5 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

9 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago