Samastipur

समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला; गाड़ियां तोड़ी, लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों को पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/शाहपुरपटोरी :- समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के बलहा चौक के पास रविवार की रात छापेमारी से लौट रहे उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। भीड़ ने उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो के शीशे तोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जख्मी पुलिसकर्मियों की चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग 10 बजे उत्पाद विभाग के दारोगा संजय कुमार अपनी टीम के साथ मोहनपुर में छापेमारी कर पटोरी के रास्ते जिला मुख्यालय लौट रहे थे।

उत्पाद टीम पर ग्रामीणों का हमला :

तभी अचानक बलहा गांव के पास टीम ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ लिया। उसे छुड़ाने के लिए भीड़ जमा हो गई , तथा उत्पाद विभाग की टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में जख्मी दो पुलिसकर्मियों क्रमश मुकेश पासवान एवं कुमार पार्वती चौधरी की चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में कराई जा रही है। सूचना मिलते ही पटोरी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

दो युवकों को पकड़ने के बाद बवाल :

इस मामले को पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। दो युवकों को पकड़ने के बाद अचानक ग्रामीण उग्र हो गए। और भीड़ ने उत्पाद टीम पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें उत्पाद टीम के वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर लोगों से पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

22 मिनट ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

4 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

10 घंटे ago