Samastipur

भारत का संविधान दुनिया भर के सभी संविधानों में सबसे उत्कृष्ट संविधान के रूप में जाना जाता है : मंत्री

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के विद्यापति इंटर विद्यालय दक्षिण के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा की प्रखंड राजद अध्यक्ष राम प्रकाश महतो की अध्यक्षता में की गई। मंच का संचालन राजद प्रदेश सचिव प्रेमशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सह बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा की डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान निर्माता के रूप में देश दुनिया मे जाने जाते है।

भारत का संविधान दुनिया भर के सभी संविधानों में सबसे उत्कृष्ट संविधान के रूप में जाना जाता है। समाजवाद व सामाजिक न्याय संविधान में पूरी तरह निहित है। आज बाबा साहेब की वजह से राजनेता समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की सुधि ले रहे है। वोट का अधिकार गरीबों को मिला वो बाबा साहेब की वजह से मिला है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में दुनिया मे सबसे बड़ा योगदान बाबा साहेब का है। वर्तमान केंद्र सरकार संविधान में निहित कल्याणकारी कानून को तोड़ने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय जनता दल ने जागरूकता फैलाने के लिए अंबेडकर परिचर्चा के रूप में विभिन्न स्तर पर कार्यक्रम चला रही है। परिचर्चा में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारधारा के साथ ही भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हक और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वैचारिक रूप से संगठित और सक्रिय रहने की बात कही गई। कार्यक्रम को राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, मोहिउद्दीननगर प्रखंड प्रमुख जवाहर लाल राय, जिला महासचिव उपेन्द्र राय, प्रखंड युवा अध्यक्ष रणवीर सिंह,विपिन सहनी, बालेश्वर सिंह, प्रेम किशुन महतो,विपिन सहनी आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर राजद नेता रमेश प्रसाद सिंह, नरेश महतो, अखिलेश राय आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

7 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

7 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

8 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

8 घंटे ago