Samastipur

समस्तीपुर के न्यू वर्मा मेडिकल हॉल व रोसड़ा के अन्नपूर्णा ड्रग्स में छापेमारी के दौरान मिली कई गड़बड़ी, दवा विक्री पर रोक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय के स्टेडियम मार्केट में स्थित न्यू वर्मा मेडिकल हॉल व रोसड़ा के अन्नपूर्णा ड्रग्स में छापेमारी के दौरान कई गड़बड़ी मिली। डीएम योगेंद्र सिंह के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद दवा दुकानों के बीच हड़कंप मच गया है। औषधी विभाग की छापेमारी में कई प्रकार के दवा का कोई बिल नही था। जिसे गंभीरता से लेते हुए बिना पर्चेज बिल वाली दवाओं के बिक्री पर रोक लगाई गई है।

इन दवा दुकान में कई प्रकार की दवा का पर्चेज बिल नहीं मिलने पर औषधि नियंत्रक ने तत्काल प्रभाव से उक्त दवा की बिक्री पर रोक लगाते हुए दोनों दुकानदारों से जवाब तलब भी किया है। समय पर व सन्तोषप्रद जवाब नही मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, डीएम योगेंद्र सिंह के आदेश पर सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी के नेतृत्व में जिले के कई दवा दुकानों की जांच की गयी थी। जांच के बाद कारवाई कर डीएम को रिपोर्ट भी भेजी गयी है।

डीपीआरओ के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार समस्तीपुर स्टेडियम मार्केट स्थित न्यू वर्मा मेडिकल हॉल एवं रोसड़ा के अन्नपूर्णा ड्रग्स की जांच की गयी। जांच के क्रम में उक्त दुकानदार ने कई प्रकार की दवाओं का पर्चेज बिल नहीं दिया। जिसके बाद जिन दवाओं का पर्चेज बिल नहीं दिया गया, वैसी सभी दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी। वहीं फ्रिज में रहने के बदले फ्रिज से बाहर पाए जाने वाले दवा को भी जब्त किया गया।

वही सिंघिया के टारा में संचालित गैर लाइसेंसी दुकान पायी गयी। जिसके बाद छापेमारी टीम ने सभी दवाओं को जब्त कर लिया। बतादें कि डीएम ने औषधि विभाग के अधिकारियों को लगातार दवा दुकानों की जांच करते हुए कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जिसके कारण जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

2 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

3 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

11 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

20 घंटे ago