Samastipur

नहीं कराया है किरायेदार का वेरिफिकेशन तो बढ़ सकती है आप की मुसीबत, समस्तीपुर पुलिस के इस बेवसाइट पर जाकर तुरंत भरे डिटेल…

फार्म भरने के लिए यहां क्लिक करें… 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बाहर से लोग रोजगार या फिर नौकरी की तलाश में आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर में रहने के लिए कोई किरायेदार व केयरटेकर रखने जा रहे हैं तो पूर्व में उसकी हर तरह से पड़ताल कर लें। अन्यथा जिसे अनजान किरायेदार के रूप में अपने घर के अंदर पनाह दे रहे हैं कहीं वही आपकी जान का दुश्मन न बन जाए।

चूंकि इस बेरोजगारी में पैसा कमाने और अपना शौक पूरा करने के लिए बाहर से यहां आकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हाल ही के दिनों में समस्तीपुर पुलिस द्वारा चोरी और लूटपाट के कई ऐसे मामले का उद्भेदन किया गया है, जिसमें वारदात देने वाले बदमाश जिले के बाहर या अन्य क्षेत्रों के रहने वाले लोग थे। जो घटना को अंजाम देकर भाड़े का मकान खाली कर आराम से फरार भी हो जाते थे। इसके मद्देनजर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने विगत रविवार को जनप्रतिनिधियों के साथ नगर भवन में बैठक कर अपने-अपने क्षेत्रों में मकान मालिकों से किरायेदार के सत्यापन करवाने की अपील की है। इसको लेकर जिला पुलिस ने ऑनलाइन फॉर्म भी उपलब्ध करवाया है।

समस्तीपुर पुलिस की तरफ से की गई है पहल :

समस्तीपुर पुलिस की ओर से किरायेदारों के वेरिफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न कराने वाले मकान मालिक जितनी जल्दी हो सके यह कार्य पूरा करवा लें, वरना पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत एफआइआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करनी होगी।

वेरिफिकेशन के कार्य के लिए लोगों को दूर न जाना पड़े, इस बात को देखते हुए समस्तीपुर पुलिस ने बेवसाइट जारी किया है। बेवसाइट पर जाकर आप अपने किरायेदार की जानकारी को भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज की फोटोकॉपी को भी अपडेट करें। इसको लेकर एसपी विनय तिवारी ने आम लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है।

फार्म भरने के लिए यहां क्लिक करें…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

3 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

22 घंटे ago