Samastipur

उजियारपुर में ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या करने का लगाया आरोप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में शादी समारोह में भाग लेने गए एक युवक का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। यह घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका का गांव की है।

हालांकि परिवार के लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के पुनमा धर्मपुर गांव निवासी राजेश्वर दास के बेटे राजेंद्र दास (25) के रूप में की गई है।

मृतक के बड़े भाई महेंद्र दास ने बताया कि राजेंद्र तीन मई को अपने ससुराल पचपैका में एक शादी समारोह में भाग लेने आया हुआ था। बुधवार सुबह पचपैका गांव के एक युवक ने फोन पर बताया कि राजेंद्र की हत्या कर दी गई है। तड़के करीब चार बजे परिवार के लोग जब पचपैका गांव पहुंचे तो राजेंद्र का शव खिड़की के रोशनदान से लटका मिला। उसके दोनों पैर जमीन से सट रहे थे और उसके शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। इस वजह से उन्होंने आशंका जताई है कि राजेंद्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। ताकि आत्महत्या का मामला लगे। उसकी पत्नी भी कुछ नहीं बोल रही है। इस हत्या में उसकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

इधर उजियारपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। अभी परिवार के लोगों ने लिखित तौर पर कोई आवेदन नहीं दिया है। लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

7 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

8 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

8 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

14 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago