Bihar

पूर्व मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों और यात्रियों को दी सुविधा; अहमदाबाद-समस्तीपुर समेत तीन स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, देखें टाइम टेबल

पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के परीक्षार्थियों और यात्रियों के सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है। रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दानापुर से कोटा और दनापुर से सिकंदराबाद के बीच में चलाएगी। कल (11मई) यानि गुरुवार को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दानापुर-कोटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

दानापुर-कोटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन

दरअसल,परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कल दिनांक 11.05.2023 को 09820 दानापुर-कोटा परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। दानापुर से यह ट्रेन 22.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 01.05 बजे कोटा पहुंचेगी।

बता दें कि, दानापुर और कोटा के मध्य यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शम्सबाद टाउन, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर स्टेशन पर रूकते हुए जाएगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकॉनोमी तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के क्रमशः 2-2 कोच, शयनयान श्रेणी के 10 और साधारण श्रेणी के 03 कोच लगेंगे।

सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

वहीं यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को मद्देनजर रखते हुए उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते दानापुर और सिकंदराबाद के मध्य गाड़ी संख्या 07419/07420 सिकंदराबाद-दानापुर- सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी सं. 07419 सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल ट्रेन 13.05.2023, 20.05.2023 एवं 27.05.2023 (शनिवार) को सिकंदराबाद से 15.15 बजे खुलकर अगले दिन (रविवार) 23.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 07420 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 15.05.2023, 22.05.2023 एवं 29.05.2023 (सोमवार) को दानापुर से 14.00 बजे खुलकर अगले दिन मंगलवार को 23.50 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। अप और डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मनिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर आदि स्टेशनों पर रूकेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 12 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच लगेंगे।

अहमदाबाद-दरभंगा और अहमदाबाद-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन

सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ-कानपुर-जयपुर के रास्ते अहमदाबाद और दरभंगा के मध्य चलायी जा रही 09421/09422 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन और मुजफफ्रपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र- डीडीयू के रास्ते संचालित की जा रही 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर- अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन के कोच संयोजन में दिनांक 22.05.2023 और उसके बाद की तिथियों से बदलाव किया गया है ।

संशोधित कोच संरचना के अनुसार 09421/09422 अहमदाबाद-दरभंगा- अहमदाबाद स्पेशल तथा 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04 कोच के बादले 03 कोच तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच के बदले 03 कोच लगेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

11 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

20 घंटे ago