समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: बीते रात श्राद्ध का भोज खाने गये वार्ड सदस्य का श’व लीची के पेड़ से लटकता मिला, परिजनों ने जताई ह,त्या की आशंका

IMG 20220723 WA0098

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या-4 मैनी टोला गांव में वार्ड सदस्य का शव लीची के पेड़ से लटका मिला। शनिवार की सुबह लोगों ने लाश देखी। कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या- 4 के वार्ड सदस्य वीरेंद्र कुमार शुक्रवार की रात श्राद्ध कर्म का भोज खाने गया था। उसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कॉल किया तो उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।

मृतक की पहचान कलौंजर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी शत्रुघ्न दास के 23 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक वीरेंद्र जब भोज खाकर घर वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उनकी खोजबीन की। रात भर खोजने के बाद भी वापस नहीं लौटे। परिजनों की बेचैनी बढ़ गई थी।

new file page 0001 1

वहीं सुबह शौच के लिए निकले लोगों को अचानक घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर लीची के पेड़ से लटका वीरेंद्र का शव देखा। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो धीरे-धीरे भीड़ जुटनी शुरू हो गई। घटना की जानकारी चकमेहसी थाने की पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी।

IMG 20230324 WA0187 01

सूचना मिलने पर चकमेहसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। वहीं चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टूटू ने कहा कि फोन के जरिए जानकारी मिली जिसके बाद गश्ती दल को भेज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये आत्महत्या है या हत्या।

Samastipur Town Page Design 01

20x10 Hoarding 11.02.2023 01 scaled

IMG 20230428 WA0067 01 01

IMG 20230109 WA0007

IMG 20230416 WA0006 01

Post 193 scaled

20201015 075150