समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी पंचायत के वार्ड संख्या-2 में भुइया स्थान के पास खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई। आग की चिंगारी से आसपास के चार घर भी जल गए। इस अगलगी की घटना में लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति के जलने का अनुमान है।
स्थानीय लोगों ने कहा भुइया स्थान की रहने वाली प्रतिभा देवी अपने घर में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग फैल चुकी थी। जिसके बाद चार घर जल गए।
स्थानीय लोगों ने पंप सेट और चापाकल की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में घर में रखे राशन, कपड़ा व नगद जल गए। बताया गया है कि इस अगलगी की घटना में सुनील राय, प्रतिभा देवी, श्याम राय और कुंदन कुमार के घर जले हैं।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…
समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…