Bihar

बेऊर जेल में 3 जेलकर्मी सस्पेंड: प्रशासन की छापेमारी, 7 मोबाइल, चाकू, और हथौड़ा मिलने से हड़कंप

पटना की बेउर जेल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज प्रशासन की टीम ने अचानक छापा मार दिया। जेल की तलाशी के दौरान पुलिस को लावारिस हालत मे 3 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा 7 कीपैड मोबाइल, 2 सिम कार्ड, 2 मोबाइल चार्जर, 2 डेटा केबल, 4 हीटर कॉइल, 3 चाकू, 2 तेज धार वाली चाकू, हथौड़ा और बिजली के सामान जेल से बरामद किया गया है। छापेमारी की ये कार्रवाई एसडीएम सदर, एएसपी फुलवारी, एसएचओ, कई एसआई और 116 कांस्टेबलों की टीम के साथ की गई।

3 जेलकर्मियों को किया सस्पेंड

इस मामले लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के कार्यवाहक मुख्य हेडवार्डर, प्रभारी हेड वार्डर और ड्यूटी पर मौजूद वार्डर कुल 3 लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। और प्रभारी उपाधीक्षक को शो कॉज जारी किया गया है। प्रशासन की टीम जब अचानक छापेमारी के लिए पहुंची तो जेल में हड़कंप मच गया।

कचरे में मिले 4 मोबाइल 

तलाशी के दौरान वार्ड नंबर 3/11 और 3/10 के एक्सपेंशन जॉइंट के पास कचरे में सुधा मिल्क प्लास्टिक में लिपटे 4 मोबाइल लावारिस मिले। जबकि दीवार के पास लावारिस हालत में 3 मोबाइल मिले। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वैसे इससे पहले भी बिहार की जेलों में छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित चीजें मिलती रही है। और वक्त-वक्त पर कार्रवाई भी होती रही है। लेकिन मोबाइल और चाकू की बरामदगी ने जेल प्रशासन की पोल खोल कर रख दी है।

कई कुख्यात हैं बंद

राजधानी पटना के अति संवेदनशील में बेऊर जेल शुमार है। इस जेल में आतंकवादी, माओवादी, कई कुख्यात अपराधी, कई राजनेता सहित कई सजायाफ्ता बंदी जेल में बंद है। जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को लेकर कई बार प्रशासन ने भी इसके लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago