Samastipur

विभूतिपुर बाइक लूटकांड मामले में हथियार के साथ 7 बदमाश गिरफ्तार; बाइक का चेचिस, पार्ट-पुर्जा भी बरामद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर स्थित सुनसान सड़क पर 10 अप्रैल की रात्रि अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्तौल का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं अन्य सामग्री लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया गया है। इस मामले में 7 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए हथियार व लूट के सामान भी जब्त किया गया है।

रोसड़ा में प्रेसवार्ता करते हुए रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लूटी गई मोबाइल एवं बाइक के चेचिस, पार्ट पुर्जा को बरामद करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

जिसमें खानपुर थाना के मुर्गियाचक वार्ड 1 के ओम प्रकाश, विभितिपुर खोकसाहा वार्ड 14 के सौरभ कुमार उर्फ एलियन, नितीश कुमार, खोकसाहा वार्ड 15 के नंदन कुमार, राहुल कुमार उर्फ पंजाबी, नरहन के आदर्श पराशर एवं गैराज संचालक बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर निवासी विपिन ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

वही खानपुर मुर्गियाचक वार्ड दो निवासी कुंदन कुमार आत्मसमर्पण किया है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई बाइक का चेचिस, साइलेंसर एवं अन्य पाट पुर्जा, लूटी गई की पैड मोबाइल के अलावे एक देसी कट्टा, 8 एमएम की गोली, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा 5 एंड्रॉयड फोन बरामद की गई।

उक्त घटना की त्वरित उद्भेदन के लिए एसपी विनय तिवारी के द्वारा डीएसपी शिवम कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल, राजेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार एवं डीआईयू शाखा के सिपाही अरविंद कुमार को शामिल किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

22 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

16 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

21 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

22 घंटे ago