समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड के खिलाफ सदर SDO ने एक अभियान चलाकर 2 दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड में छापेमारी की। इस दौरान 6 केंद्रों को मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद उन केंद्रों को सील कर दिया गया।
सदर SDO दिलीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार यह देखा जा रहा है कि जिले में PCPNDT एक्ट का अनुपालन अल्ट्रासाउंड केंद्रों में हो रहा है अथवा नहीं। इसी को लेकर रविवार को समस्तीपुर शहर और आसपास के इलाके में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का भौतिक सत्यापन किया गया।
इस दौरान 6 केंद्रों को मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। जिसके बाद इन केंद्रों को तत्काल सील कर दिया गया है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक केंद्रों की जांच की गई। कागजात के अलावा मशीन आदि की भी जांच की गई। सदर SDO ने बताया कि कई केंद्रों पर यह बात भी सामने आई कि वहां नए मशीनों को बदला गया है, लेकिन इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई है।
जबकि नियमानुसार आधुनिक मशीन लगाने पर इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी है। अवैध अल्ट्रासाउंड के खिलाफ SDO के इस अभियान के बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से चलने वाले अल्ट्रासाउंड के संचालक शटर गिराकर फरार हो गए।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…